धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के बाइपास मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटर साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन वर्ष की उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम परसतराई निवासी मुरली साहू (40) मोटर साइकिल में अपनी तीन साल की बेटी विद्या के साथ ससुराल आनंदपुर गया हुआ था। कल शाम वह बाइपास से घर वापस लौट रहा था। तभी बागतराई ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल दोनों को यहां जिला अस्पताल लाया गया। जांच के बाद मुरली साहू को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बच्ची की स्थिति गंभीर होने पर उसे रायपुर रैफर किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *