उत्तराखंडराज्य

अंकिता भंडारी की निजी चैट सार्वजनिक होने पर विवाद, माता-पिता ने विनोद आर्य के खिलाफ दी शिकायत

देहरादून.

उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर मामला गरमा गया है। अंकिता भंडारी के माता-पिता ने रविवार देर शाम राजपुर थाने पहुंचकर पूर्व भाजपा नेता विनोद आर्य और उनके वकील अनुज पुंडीर के खिलाफ लिखित तहरीर दी।

उन्होंने आरोप लगाया कि 15 नवंबर को हरिद्वार प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनकी दिवंगत बेटी की निजी व्हाट्सऐप चैट सार्वजनिक कर उसे तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी और मां सोनी देवी समाजसेवी योगिता भयाना के साथ थाने पहुंचे। तहरीर में आरोप लगाया गया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बेटी की निजी जिंदगी को सार्वजनिक कर उसे बदनाम किया गया। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की।

थाने के बाहर सोनी देवी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जिस बेटी को न्याय मिलना चाहिए, उसकी निजी चैट सार्वजनिक कर माता-पिता को ही कटघरे में खड़ा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को कोई बात रखनी थी तो उसे अदालत में रखना चाहिए था, न कि प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बेटी के चरित्र पर सवाल उठाने चाहिए थे। योगिता भयाना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल वकील का बार लाइसेंस रद्द करने की मांग भी उठाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button