उत्तराखंडराज्य

दून मेडिकल कॉलेज के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, समान वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन

देहरादून.

समान कार्य-समान वेतन की मांग को लेकर राजकीय दून मेडिकल कालेज अस्पताल के 60 उपनल सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। शनिवार सुबह से कर्मचारियों के काम पर नहीं आने के कारण अस्पताल की आइपीडी बिल्डिंग में सफाई व्यवस्था प्रभावित रही।

प्राचार्या डा. गीता जैन ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों से वार्ता की और उन्हें काम पर लौटने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारी मांग पूरी होने तक हड़ताल खत्म करने को तैयार नहीं हुए। कर्मचारियों का आरोप है कि अस्पताल के अन्य विभागों में तैनात उपनल कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिया जा रहा है, जबकि सफाई कर्मचारियों की मांग को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।

वर्तमान में उन्हें महज 10 से 12 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिल रहा है। उनका कहना है कि पूर्व में प्राचार्या के साथ हुई वार्ता में मांग जल्द पूरी करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब तक उनकी मांग पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button